ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक अप्रैल से प्रभावी होंगी नई दरें, टोल पर चुकाने होंगे 10 से 55 रुपये अतिरिक्त

हरियाणा के सोनीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग-334बी पर गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी जेबें और ढीली करनी पड़ेंगी। 11 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गांव झरोठी के पास स्थापित किए टोल प्लाजा को शुरू किया था। अब दोबारा टोल टैक्स दरें बढ़ा दी गई हैं। यहां पर अब वाहन चालकों को 10 से लेकर 55 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। बढ़ी हुईं टोल की दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी। अलग-अलग वाहनों के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं।

मेरठ से वाया खरखौदा होते हुए लोहारू (भिवानी) तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 334बी पर झरोठी मोड़ के पास स्थापित टोल प्लाजा पर नियमों के तहत कार, जीप व हल्के वाहनों के लिए 65 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहनों के 110 रुपये, बस व ट्रक 225 रुपये, व्यावसायिक वाहन 245 रुपये, भारी वाहन 335 रुपये व ओवरसाइज वाहनों के लिए 430 रुपये टोल फीस शुरू की थी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के नियमों के तहत झरोठी टोल प्लाजा के 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर व्यवसायिक वाहन चालक 285 रुपये का मासिक पास बनवा सकते थे। अब 1 अप्रैल से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर व्यावसायिक वाहन चालक 315 रुपये का मासिक पास बनवा सकेंगे। इसी तरह जीटी रोड के भिगान टोल, केजीपी-केएमपी के टोल प्लाजाओं पर भी टोल दरें बढ़ेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.