पालदा इलाके में शुभम सिलावट की हत्या करने वाले तीनों बदमाश हत्या करने के बाद के बाद खेत में कर रहे थे पार्टी
इंदौर | पालदा इलाके में शुभम सिलावट की हत्या करने वाले तीनों बदमाश हत्या करने के बाद सिमरोल चले गए। यहां बैठकर वे शराब पार्टी कर रहे थे। पुलिस ने शुभम की हत्या करने वाले एक दोस्त सहित तीन को यहीं से गिरफ्तार कर लिया। शुभम का खून से सना शव सोमवार का पालदा इलाके में ही मिला था। परिवार ने उसके दोस्त पर ही हत्या की आशंका जताई थी। हत्या की वजह वसूली करना बताया जा रहा है।
TI शंशिकांत चौरसिया के मुताबिक शुभम पुत्र अरूण सिलावट निवासी पारसी मोहल्ले की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके ही दोस्त जीतू उर्फ काला पुत्र मन्नालाल कुमायूं निवासी भागीरथपुरा उसके साथी राजेश और संजू को पकड़ा है। जीतू काले पर करीब 20 मामलों में केस दर्ज हैं।
जीतू ने बताया कि शुभम पालदा इलाके में हम्मालों से वसूली करने आता था। पैसा नहीं देने वालों से वह मारपीट करता था। उसने परिचित हम्मालों के साथ भी मारपीट की थी। शुभम को ऐसा करने से रोका था। लेकिन वह नहीं माना। रविवार रात में सभी ने शुभम के साथ बैठकर शराब पी और वहीं पर बातचीत में विवाद बढ़ गया। इसके बाद तीनों ने मिलकर सरिए से सिर में मारकर शुभम की हत्या कर दी।
जीतू काले ने बताया कि उसके और दोनों साथियों के पास रूपए नहीं थे। सिमरोल के पास उनका एक परिचित रहता है। वहां दोपहर में बैठकर शराब पीने लगे। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करना है। वहीं कुछ देर बाद पुलिस उनके पीछे आ गई। जीतू पर संयोगितागंज, आजादनगर और भंवरकुआ में केस दर्ज हैं। वहीं संजू ओर राजेश हम्माली का काम करते हैं। जो मंदिर पर सोते हैं। जहां शुभम की हत्या हुई थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.