बेघर हुए यूक्रेन के एक करोड़ लोग, मारियुपोल में फंसे डेढ़ लाख से अधिक
रूस और यूक्रेन के बीच की जंग अब दूसरे माह में चल रही है। फिलहाल इसके बंद होने या दोनेां देशों के बीच बातचीत के किसी नतीजे पर पहुंचने की भी उम्मीद काफी कम जताई जा रही है। इस बीच रूस की सेना ने कीव के उत्तर पश्चिम में इरपिन के पास का इलाका फिर से अपने कब्जे में ले लिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव को अपने कब्जे में करने की रूस की तरफ से पूरी कोशिश की जा रही है। हालांकि इससे पहले रूस ने कहा था कि इस जंग का पहला चरण अब पूरा हो चुका है और वो अब डोनेत्सक और लुहांस्के पर अपना ध्यान लगाएगा। इसके बाद भी रूस के ताबड़तोड़ हमले कम नहीं हुए हैं।
मारियुपोल में हुई भीषण बमबारी में पांच हजार लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें 210 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं एएफपी की खबर के मुताबिक मारियापुल में करीब 1.61 लाख फंसे हुए हैं। यहां के हालात नरक से भी बदत्तर बने हुए हैं। यूक्रेन के चर्नोबिल पर रूस का पहले ही कब्जा हो चुका है। खार्कीव में भी दोनों सेनाओं के बीच भीषण जंग जारी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.