ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

असम और मेघालय के बीच 50 साल पुराना सीमा विवाद सुलझा, अमित शाह ने बताया ऐतिहासिक

Assam Meghalaya Boundary Dispute: असम और मेघालय के बीच 50 सालों से जारी सीमा विवाद आज सुलझ गया. दोनों ही राज्यों के सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में समझौते पर दस्तखत किए.

Assam Meghalaya Boundary Dispute: असम और मेघालय के बीच 50 सालों से जारी सीमा विवाद सुलझ गया है. दोनों ही राज्यों के सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मंगलवार को समझौते पर दस्तखत किए. असम मेघालय के बीच 12 जगह सीमा पर विवाद है.  पहले चरण में 6 विवादित सीमा स्थल को सुलझा लिया गया है, जबकि दूसरे चरण में बाकी के 6 जगह पर जल्द ही हस्ताक्षर होगा. अमित शाह ने इस समझौते को ऐतिहासिक बताया है.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”आज का दिन एक विवाद मुक्त पूर्वोत्तर के लिए ऐतिहासिक दिन है, देश में जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब से पूर्वोत्तर की शांति प्रक्रिया, विकास, समृद्धि और यहां की सांस्कृतिक धरोहर के संवर्धन के लिए अनेक वृहद प्रयास किए हैं.”

उन्होंने आगे कहा, ”मुझे खुशी है कि आज विवाद की 12 जगहों में से 6 पर असम और मेघालय के बीच समझौता हुआ है. सीमा की लंबाई की दृष्टि से देखें तो लगभग 70 फीसदी सीमा आज विवाद मुक्त हो गई है. मुझे भरोसा है कि बाकी की 6 जगहों को भी हम निकट भविष्य में सुलझा देंगे.”

समझौते के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस एमओयू के बाद हम दूसरे चरण का काम शुरू करेंगे और अगले 6-7 महीने में बाकी की 6 विवादित जगहों का हल निकालने की पूरी कोशिश करेंगे.

सरमा ने कहा, ”केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच सीमा विवादों को सुलझाने का भी अनुरोध किया. मैंने अरुणाचल प्रदेश सीएम के साथ बैठक की जहां हमने 122 विवादित बिंदुओं को निपटाने के लिए एक रोड मैप बनाया गया. मिजोरम और नागालैंड के सीएम के साथ शुरुआती चर्चा शुरू हो गई है.” वहीं  मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि आगे जाकर जिन बाकी जगहों पर विवाद है उन्हें हल करने कोशिश करेंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.