ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

योगी सरकार 2.0 विभाग बंटवारे में पश्चिमी यूपी के मंत्रियों को मिली तवज्जो

आगरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में जहां ब्राह्मण चेहरों पर ज्यादा भरोसा जताया गया है, वहीं विभाग बंटवारे में पश्चिमी यूपी के मंत्रियों को तवज्जो दी गई है। नए चेहरों के साथ ही पुराने और निष्ठावान मंत्रियों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। कामकाज के बंटवारे में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पूर्व आईएएस अधिकारी एके शर्मा को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। पीएमओ में तैनात रहे एके शर्मा को ऊर्जा व नगर विकास की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। हाल के दिनों में ये दोनों विभाग किसी एक मंत्री के पास नहीं रहे हैं। कभी लालजी टंडन जैसे भाजपा के कद्दावर नेता के पास ही ऊर्जा और नगर विकास विभाग हुआ करते थे। बंटवारे में ब्रजेश पाठक का कद और बढ़ा दिया गया है। वह पहले न्याय व ग्रामीण अभियंत्रण विभाग संभाल रहे थे। उन्हें स्वास्थ्य विभाग की पूरी जिम्मेदारी दी गई है। यूपी में कई मेडिकल कालेजों का निर्माण होना है। इस लिहाज से भी ब्रजेश पर अधिक भरोसा किया गया है। पहले उन्हें डिप्टी सीएम बनाकर और अब महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर ब्राह्मण समाज को संदेश देने की कोशिश की गई है। कुछ ऐसा ही संदेश आगरा के योगेंद्र उपाध्याय को पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा के कुछ विभाग देकर और कांग्रेस छोड़कर आए जितिन प्रसाद को केशव प्रसाद मौर्य के पास रहे पीडब्ल्यूडी जैसे अहम विभाग देकर किया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को उनकी संगठन में की गई मेहनत का तोहफा दिया गया है। वह योगी सरकार बनने पर परिवहन मंत्री बनाए गए थे, बाद में उन्हें संगठन में भेज दिया गया था। उन्हें प्रोन्नत कर अब प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना का काम संभालने की जिम्मेदारी दी गई है। आईपीएस की नौकरी छोड़कर सियासत में आए असीम अरुण को समाज कल्याण जैसा विभाग देकर दलितों में पैठ मजबूत बनाने की कोशिश है। कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह को प्रोन्नत कर इस बार स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाया गया है। वहीं उन्हें बेसिक शिक्षा जैसा बड़ा विभाग देकर लोध समाज को साधा गया है। संगठन व पार्टी के प्रति निष्ठा को महत्व देते हुए गुलाब देवी को माध्यमिक शिक्षा जैसा अहम विभाग दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.