ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा आज से, परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू हो रही हैं। सीनियर सेकेंडरी नियमित, रि-अपीयर, मुक्त विद्यालय व सेकेंडरी (रि-अपीयर, मुक्त विद्यालय) की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल ने डीसी-एसपी को कड़े निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू कर दी गई है। मंगलवार को डीसी-एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। उन्होंने जिला प्रशासन को परीक्षा केंद्रों के निकट पुलिस सहायता उपलब्ध करवाने व अनावश्यक आवाजाही रोकने का निर्देश दिया। कौशल ने कहा कि परीक्षाओं को नकल रहित व पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए डीसी अपने जिलों में उड़नदस्ते का गठन करें।

परीक्षा केंद्रों के बाहर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पाबंदी रहेगी। परीक्षा केंद्रों में बिना पहचान पत्र किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को प्रवेश नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष ने बताया कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर ली है। इस बार परीक्षाओं को नकल रहित करने पर अधिक जोर दिया है। पुलिस सुरक्षा के बीच प्रश्न पत्रों को केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना के लिए बोर्ड मुख्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.