ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शपथ ग्रहण के सातवें दिन हुआ बंटवारा, मुख्‍यमंत्री धामी के पास सबसे ज्‍यादा 23 विभागों की जिम्‍मेदारी

मंगलवार को मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर असमंजस की स्‍थिति रही। लेकिन शपथ ग्रहण करने के सात दिन बाद आखिरकार धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बटवारा हो गया। इस बटवारे में स‍बसे ज्‍यादा 23 विभाग मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पास आए हैं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून : शपथ ग्रहण करने के सात दिन बाद आखिरकार पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में विभागों का बटवारा हो गया। इस बटवारे में स‍बसे ज्‍यादा 23 विभाग मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के पास आए हैं। वहीं पिछली सरकार के पांच में से चार मंत्रियों को अधिकतर पुराने विभाग सौंपे गए हैं। केवल पुराने मंत्री सुबोध उनियाल के सभी विभाग बदले गए हैं।

देर रात अधिसूचना के साथ दोबारा सूची जारी की गई

मंगलवार को मंत्रियों को विभागों के बंटवारे को लेकर असमंजस की स्‍थिति रही। जारी की गई सूची को एक घंटे बाद रोक लिया गया। फिर देर रात मुख्य सचिव डाक्‍टर एसएस संधु द्वारा अधिसूचना के साथ सूची जारी की गई।

जिसमें मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने गृह, आबकारी, औद्योगिक विकास, खनन समेत सर्वाधिक 23 विभाग अपने पास रखे हैं। मुख्यमंत्री ने विभागों के बंटवारे में अनुभव और वरिष्ठता को भी वरीयता दी है। प्रत्येक मंत्री के हिस्से में न्यूनतम चार विभाग आए हैं।

ये विभाग है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था, कार्मिकों के मसले समेत कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

इसके अलावा उनके पास कार्मिक एवं सतर्कता, राज्य संपत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास एवं खनन, श्रम, सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी, पेयजल, ऊर्जा, आयुष एवं आयुष शिक्षा, आबकारी, न्याय, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास और नागरिक उड्डयन विभाग है।

लेखानुदान के रूप में अपनी शुरुआती प्राथमिकताएं दर्शाईं

वहीं मुख्यमंत्री धामी ने मंगलवार को सदन के पटल पर अगले चार महीनों, अप्रैल, मई, जून और जुलाई के लिए लेखानुदान के रूप में अपनी शुरुआती प्राथमिकताएं दर्शा दी हैं। वित्त विभाग ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 62468.50 करोड़ का बजट प्रस्ताव तैयार किया है। इसका एक तिहाई भाग लेखानुदान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.