ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

विकाश कार्यों के बूते दी समाजसेवा को नई पहचान : प्रीती दीवान

रामगढ़: एक ऐसी महिला जिसने ना सिर्फ अपनी लगन मेहनत कर्मठता और अपनी मृदभासा स्वभाव के चलते आम जनमानस में अपनी गहरी पैठ बनाई बल्कि समाजसेवा का मतलब भी बदल डाली।ग्रामीण परिवेश में जहां राजनीति का मतलब सिर्फ लठैती समझा जाता हैं। वहां पर विकास कार्यों का एक ऐसा रास्ता हमवार किया कि जनता ने सर-आंखों पर बैठाकर दुलमी प्रखंड के जिप सदस्य का कमान उनके कंधे में डालने का निर्णय लिया हैं। दीवान ने छात्र जीवन से ही भ्रष्टाचार सरीखे ज्वलंत मुद्दे के विरोध में मुखर रहने वाली प्रीती दीवान ने राजनीति में कदम रखकर इस बुराई को खत्म करने का
संकल्प लिया। दीवान ने वैसे तो छात्र जीवन से ही लोगों का सेवा भाव का सफर शुरू कर दी थी छात्र जीवन पर रहकर छात्रों के हितों को लेकर आंदोलन करते रहे। उनके इस जोश और जनहित के मुद्दों के प्रति समर्पण देख जनता का भरोसा अब दीवान के उपर बढ़ता जा रहा हैं।
मौके पे प्रीति दीवान ने बताया की
जो इंसान दूसरों के दुख-तकलीफों को समझकर उनकी सहायता करता है वही समाज सेवक कहलाता है। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या अन्य क्षेत्रों के लिए की गई समाज सेवा हो। कुछ लोग ऐसे ही समाज सेवा करके एक मिसाल बन जाते हैं। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से मैं प्रेरित होकर अपने क्षेत्र के गांव गांव जाकर लोगों की द्वार जाकर लगातार लोगों की समस्या से अवगत हो रही हूं और समस्या का त्वरित निस्पादन भी करने की कोशिश करती हूं। समाज के लोगों की समस्याओं को चिन्हित कर उसका निराकरण करना ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही गरीब, असहाय लोगों की मदद के लिए मैं सदैव तत्पर रहती हूं। निर्धन व बेसहारा लोगों की मदद करना एक पुनीत कार्य है। पुराणों में भी दान पुण्य का विशेष महत्व बताया है। गरीबों की सहायता करने और दान-पुण्य करने वालों को समाज में तो विशेष स्थान मिलता ही है। गरीबों की सेवा पुण्य का कार्य है, जिसे करने से मन को शांति मिलती है। इसलिए सभी लोगों को अपनी गुंजाइश के मुताबिक गरीबों की मदद अवश्य करनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.