ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बदमाशों ने तेल व्यवसायी प्रमोद बागला की गोली मारकर हत्‍या, बेटा और मैनेजर जख्मी 

दानापुर नगर उपाध्यक्ष की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि बुधवार की सुबह दिनदहाड़े पटना सिटी का इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। बेखौफ बदमाशों ने तेल व्यवसायी प्रमोद बागला को गोलियों से भून दिया। इस घटना में मौके पर ही प्रमोद बागला की मौत हो गई। वहीं उनका बेटा और मैनेजर जख्मी हो गया है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

पूरा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के धर्मशाला गली का है। प्रमोद बागला का तिल के तेल का कारोबार करते थे। इसके अलावा उनका एक बड़ा सैलून भी है। प्रमोद बागला प्रतिदिन की तरह अपने कारोबार को लेकर जा रहे थे कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। दुकान का स्टाफ और प्रत्यक्षदर्शी विजय राय ने बताया कि प्रमोद बागला जैसे ही निकले उनके साथ गोलू और छोटू भी था। दूसरी तरफ से चार से पांच की संख्या में आए बाइक सवार अपराधी ने प्रमोद बांग्ला पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

घटना में प्रमोद बागला मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोलू को एक गोली लगी। वहीं छोटू को खरोच आया है। घटनास्थल पर पुलिस मौके वारदात पर पहुंची है और मामले की छानबीन में जुट गई। अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर आसपास के इलाके को सील किया गया है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। घटना को लेकर कारोबारियों में आक्रोश है। जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.