ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पुर्तगाल ने नॉर्थ मेसिडोनिया को हराकर फीफा विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

पुर्तगाल ने नॉर्थ मेसिडोनिया को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन इस टीम के अपने खेल में संतुलन लाने की जरूरत होगी। इस टीम में कई आक्रामक फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं, लेकिन पुर्तगाल का पारंपरिक रवैया रक्षात्मक रहा है।
ब्रूनो फर्नाडिंस को दो शानदार गोल की बदौलत पुर्तगाल ने नॉर्थ मेसिडोनिया को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इटली को हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली नॉर्थ मेसिडोनिया की टीम यह मैच जीतने का सपना देख रही थी, लेकिन पुर्तगाल ने मेसिडोनिया को मैच में अपनी पकड़ बनाने का मौका ही नहीं दिया। पूरे मैच में यह टीम कोई गोल नहीं कर सकी। वहीं पुर्तगाल की तरफ से ब्रूनो ने दो शानदार गोल किए और अपनी टीम को फीफा विश्व कप 2022 में पहुंचाने में अहम रोल अदा किया। नॉर्थ मेसिडोनिया की टीम अब तक फीफा विश्व कप का हिस्सा नहीं बनी है और ब्रूनो ने इस टीम का इंतजार और लंबा कर दिया। उन्होंने पहले हाफ में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास को गोल में बदल कर अपनी टीम को अहम बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में उन्होंने डिओगो जोटा के बेहतरीन पास पर दूसरा गोल करके अपनी टीम को विजयी बढ़त दिला दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.