विद्यार्थी परिषद ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में निकाली तिरंगा यात्रा
आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इकाई द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे विश्वविद्यालय परिसर में छात्र छात्राओं द्वारा 101 फिट का तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में पहुचकर सहभाग किया गया |
अभाविप प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान ने बताया की 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 75वीं वर्षगांठ से एक साल पहले यानी 15 अगस्त 2021 से कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है । जिसमें विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत द्वारा सभी महाविद्यालयों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमे अभाविप विश्वविद्यालय अध्यक्ष सार्थक जैन, मंत्री अभिषेक तोमर महानगर सहमंत्री रोहित मालवीय ,भूषण गहरवाल, साक्षी व्यास सहित विश्वविद्यालय के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे|
यह प्रेस विज्ञप्ति महानगर कार्यालय मंत्री आयुष पाठक द्वारा जारी की गई है |
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.