ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ज्यादा शराब पीने की वजह से हुई थी मीना कुमारी की मौत

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी की आज पुण्यतिथि है। मीना कुमारी जब पैदा हुईं तो उनके परिवार में कोई खुशी नहीं मनाई गई। मीना कुमारी के पिता को बेटे की उम्मीद थी लेकिन पैदा हुई मीना यानि कि ‘महजबीं बानो’। 1 अगस्त 1933 को मुंबई में जन्मी मीना ने 31 मार्च 1972 को मुंबई में ही दम तोड़ दिया। गजब की खूबसूरत थीं मीना कुमारी लेकिन किस्मत भी इतनी ही खूबसूरत होती तो बात ही क्या थी। घर की माली हालत ठीक नहीं थी इसलिए कम उम्र में ही काम करना पड़ा।

मीना कुमारी बचपन में मां-बाप और भाई बहनों के लिए एक्टिंग कर पैसे कमाती थीं, बाद में यही उनका शौक बन गया। मीना कुमारी ने स्कूल में पढ़ाई नहीं की थी लेकिन उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान था। उन्हें शायरी का बेहद शौक था। मीना कुमारी पहली बार 1939 में निर्देशक विजय भट्ट की फिल्म “लैदरफेस” में बेबी महजबीं के रूप में नजर आईं। साल 1952 में आई फिल्म ‘बैजू बावरा’ ने उनको बुलंदियों तक पहुंचाया। यह फिल्म लोगों को इतनी पंसद आई थी कि 100 हफ्तों तक थियेटर में लगी रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.