ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

The Kashmir Files से UAE में हटा बैन, बिना किसी कट के रिलीज होगी

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर, नजीर कायम किया है। बच्चन पांडे और राधे श्याम जैसी फिल्मों को पछाड़ इस फिल्म ने धमाल मचा दिया। अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक और बड़ी जीत हासिल की है। लंबे संघर्ष के बाद फिल्म अब UAE में 7 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

इस बात की जानकारी देते हुए डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘संयुक्त अरब अमीरात के सेंसर बोर्ड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पास कर दिया है। यह फिल्म बिना किसी कट और 15+ की रेटिंग के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ बता दें कि विशेष रूप से, 1990 के पलायन के दौरान कश्मीरी हिन्दुओं के साथ हुए नरसंहार पर बनी इस फिल्म को संयुक्त अरब अमीरात में बिना किसी स्पष्ट कारण के प्रतिबंधित कर दिया गया था। अब जाकर द कश्मीर फाइल्स 7 अप्रैल को यूएई में रिलीज हो रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.