सलीम शाह मकबरा तालाब का सौंदर्यीकरण,अतिक्रमण एवं गंदगी मुक्त हो : निवेदिता सिंह
सासाराम। रोहतास जिला के सासाराम मुख्यालय अवस्थित वार्ड नंबर 1 के तकिया मोहल्ले में अवस्थित सलीम शाह का तालाब जो 52 बीघे में बना हुआ है उसके चारों तरफ से नाली का पानी उसमें जमा होता है और उसमे कूड़ा कचरा भी फेंक दिया जाता है। जिसे चारों तरफ से अतिक्रमण किया जा चुका है। इन सारी समस्याओं के निदान के लिए बिहार विधान परिषद में निवेदिता सिंह सदस्य बिहार विधान परिषद ने प्रश्न उठाया कि एक तरफ सरकार जनजीवन हरियाली की प्राथमिकता देती है, दूसरी तरफ इतना बड़ा तालाब सूखने के कगार पर है जबकि पहले इसमे लोग स्नान करते थे, घर में पानी जाता था ।1000 मीटर के अंतराल में कोई भी चापाकल जल्दी सूखता नहीं था। चापाकल धीरे-धीरे मार्च महीने में ही सूखने लगे। सरकार तालाब को सही सलामत पूर्व की स्थिति में लाकर खड़ा करें, ताकि तकिया मोहल्ला पुनः एक बार पानी की किल्लत से उबर सकें। दूसरी तरफ शहर की दूसरी समस्या पेयजल पर भी प्रश्न उठाया। सासाराम शहर में पेयजल की समस्या शहर वासियों के लिए दिनचर्या से बन चुकी है । पूरा शहर पेयजल संकट से जूझता रहता है।
श्रीमती निवेदिता सिंह सदस्य बिहार विधान परिषद ने सदन में शहर की गंभीर पेयजल समस्या को उठाया और सदन में उन्होंने बोला कि आए दिन लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण रोहतास द्वारा सासाराम शहर को पानी निरंतर उपलब्ध नहीं कराया जाता है। शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल आपूर्ति वाला पाइप फटा पड़ा है,जिससे पानी जब आता है तो पानी की बर्बादी होती है और जब पानी बंद हो जाता है तो उस फटे हुए पाइप के माध्यम से गंदा पानी पाइप के अंदर जाता है,जो कि एक अभिशाप के रूप में है। निवेदिता सिंह ने बताया कि स्वच्छ और शुद्ध पानी आपूर्ति करना सरकार की प्राथमिकता है। यदि ऐसा उपलब्ध नहीं होता है तो शहर में तरह-तरह का बीमारी उत्पन्न होगी। स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।