नौहट्टा प्रखंड में विकास, कल्याणकारी योजना प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
सासाराम। आज दिनांक 31.03.2022 को प्रखंड मुख्यालय नौहट्टा में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी, निदेशक मुमताज आलम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डी पी ओ मनरेगा, डी पी ओ जीविका, जिला समन्वयक, slwm समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, bpro एवं अन्य परवेक्षकीय पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यपालक अभियंता phed द्वारा बताया गया की कुल 56 वार्डों में से 50 वार्डों में घर घर कनेक्शन दिया जा चुका है साथ ही 6 स्थानों पर ट्यूबेल का कार्य करा दिया गया है एवं कनेक्शन जल्दी करा दिया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कि सभी कार्यरत वार्डों की जांच कराते हुए संध्या तक रिपोर्ट जिला गोपनीय शाखा को देंगे। साथ ही कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया की 45 स्थानों पर चापाकल सही करा दिया गया है, एवं प्रतिदिन 5 से 6 चापाकल की मरमती करा दी गई है। जिला पधाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि प्रखंड स्तर पर चापाकल की समस्या हेतु शिकायत दर्ज करते हुए कारवाई की जाएगी। एवं पानी की समस्या का त्वरित निष्पादन किया जाएगा।
बैठक में je,phed एवं BPRO को निर्देश दिया गया कि प्रखंड नौहट्टा में सभी स्कूलों में नल जल की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एक एक विद्यालय को गोद लेंगे तथा प्रति सप्ताह उसका अनुश्रवण करेंगे।