रोहन बोपन्ना युगल क्वार्टरफाइनल में हारे
भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने-अपने युगल मैचों के क्वार्टर फाइनल में हारकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दोनों के हारने पर इस एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने-अपने युगल मैचों के क्वार्टर फाइनल में हारकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। पिछले तीन साल से (2019 से) अधिकतर टूर्नामेंट में जोड़ी बनाकर खेल रहे बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवलोव की जोड़ी अंतिम आठ के मैच में नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोफ और ग्रेट ब्रिटेन के नील स्कूप्सकी की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 2-6, 1-6 से हार गई। बोपन्ना और शापोवलोव की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इससे पहले पिछले दौर में निकोला मेक्टिच और मेट पाविच की शीर्ष वरीयता प्राप्त क्रोएशियाई जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर उलटफेर किया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.