मुख्यमंत्री चौहान से मंत्री सिलावट ने की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से निवास कार्यालय में आज जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने भेंट की। मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर गौरव दिवस को माँ देवी अहिल्या बाई के जन्म-दिवस पर अहिल्या गौरव दिवस के रूप में मनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान का आभार माना। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा इंदौर के महाराजा यशवंत राव चिकित्सालय तथा पी.सी. सेठी अस्पताल का उन्नयन और इन्हें मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करना इंदौर के लिए सार्थक पहल सिद्ध होगी। मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर की यातायात व्यवस्था के प्रबंधन पर भी चर्चा की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.