ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पकड़ना था संजय को पकड़ लाए संजू को, नशे में पुलिसवालों ने कपड़े उतार कर रात भर पीटा

आयोग ने कहा – डीजीपी एवं एसपी धार दो सप्ताह में दें जवाब

धार   जिले के नालछा थाने में पुलिसकर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। जिसमें स्थायी वारंटी की जगह निर्दोष युवक को पकड़ कर थाने लाकर लाॅकअप में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कपड़े उतारकर उसे रात भर पीटा। पति को छुड़ाने गई पत्नी के साथ भी अभद्रता कर उसके फोटो खिंचे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि पुलिस ने नशे में धुत होकर पिटाई की। बाद में नशा उतरने पर माफी मांगते हुए छोड़ दिया। मामला सामने आने के बाद एसपी ने इसकी जांच धामनोद एसडीओपी को सौंपी है। दरअसल, पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों को पकड़ने के लिये जिलेभर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस बगड़ी के पास गांव आली से सुनील उर्फ संजू को पकड़कर लाई थी, जो मजदूरी करने के लिए गया था। थाने की सूची में स्थायी वारंटी संजय पिता हीरालाल का नाम था। इस मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मध्यप्रदेश और पुलिस अधीक्षक, धार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.