ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन से टीम इंडिया में जगह बना सकते हैं हार्दिक : गावस्कर 

मुंबई । पूर्व भारतीय क्रिकेटर और महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ी आगामी टी20 विश्व कप क्रिकेट मुकाबले के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। गावस्कर के अनुसार गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या के पास भी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी का अच्छा अवसर है पर इसके लिए उन्हें बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी भी करनी होगी। पांड्या पिछले साल टी20 विश्व कप में अपनी टीम मुम्बई इंडियंस के बाहर होने के कारण ज्यादा नहीं खेल पाये थे। तब उन्होंने गेंदबाजी नहीं की थी। इसलिए उन्हें टीम इंडिया में भी जगह नहीं मिली। गावस्कर का अनुमान है कि यदि इस बार पांड्या अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो उन्हें टीम में जगह मिल सकती है।

हार्दिक को पिछले आईपीएल के बाद से ही गेंदबाजी न कर पाने ओर खराब फिटनेस के कारण टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस बार मामला अलग है। गुजरात टाइटन की लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट से जीत के दौरान इस ऑलराउंडर ने तेज गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवरों का कोटा भी पूरा किया था। हार्दिक इस सत्र में टाइटंस की अगुवाई कर रहे हैं और उनके पास निश्चित रूप से अपने को साबित करने का अवसर है। पूर्व कप्तान ने कहा कि
हार्दिक ने 4 ओवरों में 37 रन दिए और इस दौरान वह अकसर 140-किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक रहे थे। उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाते हुए 28 गेंदों में 33 रन भी बनाए। वह आगे भी इसी प्रकार बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी करते रहे तो विश्व टी 20 के लिए उनकी दावेदारी पक्की हो जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.