वरुण धवन के साथ ‘बवाल’ करने वाली हैं जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर और वरुण धवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसे पोस्ट किए थे जिससे फैंस ये कयास लगा रहे थे कि दोनों साथ में कोई फिल्म में काम करने वाले हैं। अब दोनों ने फैंस को क्लीयर कर दिया है कि दोनों साथ में फिल्म कर रहे हैं जिसका नाम है बवाल। दोनों ने एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें लिखा है, नेशनल अवॉर्ड विनर्स नितेश तिवारी और साजिद नाडियाडवाला लेकर आ रहे हैं बवाल। इसमें वरुण धवन और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। इस पोस्टर को शेयर करने के साथ जाह्नवी ने लिखा, ‘2 शानदार फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी के साथ मिलकर लेकर आ रहे हैं बवाल। फिल्म में वरुण धवन मेरे साथ नजर आएंगे। मिलते हैं सिनेमा में 7 अप्रैल 2021 को।’ वहीं वरुण ने भी पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘अब होगा बवाल। बहुत एक्साइटेड हूं इन शानदार फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी और जाह्नवी कपूर के साथ ये फिल्म लेकर आने के लिए।’
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.