ग्वालियर के एक कथावाचक पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए
ग्वालियर | के एक कथावाचक पर उसकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को शिकायत करते हुए उसने कहा है कि कथावाचक उसे अपने शिष्यों के साथ सोने के लिए कहता है। मोह माया त्यागने का प्रवचन देने वाला पति मायके से स्कॉर्पियो कार और 10 लाख रुपए लाने की डिमांड कर रहा है। कई बार तो मन में आता है कि जान दे दूं, लेकिन सोचकर रह जाती हूं।SSP ऑफिस पहुंची महिला ने आपबीती बताते हुए कहा, मेरी शादी 8 दिसंबर 2020 को हजीरा के रहने वाले कथावाचक से हुई थी। शुरुआत में तो उसने दहेज के खिलाफ होने की बात कही, लेकिन शादी होने के अगले ही दिन उसका असली चेहरा सामने आ गया। पति, सास, ससुर, ननद और दादा ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। 25 दिसंबर 2020 को भाई पहली विदा कराकर मुझे मायके लेकर आया। इसके बाद ससुराल से कोई लेने नहीं आया। फोन करने पर कहते थे- पहले जो मांगा है, उसका इंतजाम कर लो। ऐसे में 19 मार्च 2021 को भाई खुद ही मुझे ससुराल छोड़ गया।ससुरालवाले फिर सताने लगे। खाना नहीं देते थे। मायके वालों ने समाज के लोगों को जोड़कर पंचायत की। महिला थाने में भी शिकायत की, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई। माता-पिता की इज्जत के लिए सब कुछ सहती रही, लेकिन हद तब हो गई, जब पति अपने चार शिष्यों को घर ले आया और उसे उनके साथ सोने के लिए कहा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.