ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वरिष्ठ पत्रकार किशोर कुमार बेस्ट एक्सेलेंस अवॉर्ड-2022से सम्मानित

मधुबनी-प्रत्येक न्यूज़ लाइव के मधुबनी जिला ब्यूरो वरिष्ठ पत्रकार किशोर कुमार को बेस्ट एक्सेलेंस अवार्ड-2022से सम्मानित होने पर पत्रकार जगत सहित जिले में हर्ष व्याप्त है!उन्हें लोगो द्वारा लगातार बधाई दिया जा रहा है!आपको बता दे की तेजी से बढ़ता न्यूज़ चैनल प्रत्येक न्यूज़ लाइव के 9वें स्थापना दिवस पर पुर्णिया के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान विधा बिहार इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया!जिसमें सिने अभिनेता गोविंदा,अभिनेत्री मिनिषा लांबा,गायक विनोद राठौड़,गायिका देबी,गायक विनय आनंद,हास्य कलाकार सुनील पाल सहित कई दिग्गज कलाकारो ने एक पर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया!इस अवसर पर स्थानीय एवं जिले से आए कई गणमान्य लोगो के द्वारा कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की गई!समारोह की शुरुआत स्वागत गान से की गई!उसके बाद पहली प्रस्तुति विधा बिहार स्कूल के छात्रों द्वारा श्री गणेश वंदना पर कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई!गायिका देबी ने भी श्री गणेश जी के वंदना गीत से कार्यक्रम की शुरुआत करते हूए लगातार अपनी एक पर एक प्रस्तुति से दर्शको को झूमने पर मजबूर कर दिया!उनका साथ गायक विनय आनंद अपनी गीतो एवं नृत्य से बखूबी दिया!दोनों का एकसाथ बेहतर प्रस्तुति को देखकर लोग दंग रह गये!वहीं हास्य कलाकार सुनील पाल ने अपने हास्य से सबको हंसने पर मजबूर कर दिया!उसके बाद अभिनेत्री मिनिषा लांबा,गायक विनोद राठौड़ ने भी अपने कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शको को अंत तक बांधे रहा!अंत में सिने अभिनेता गोविंदा के स्टेज पर आते ही सिनेप्रेमियों का उत्साह चरम पर पहुंच गया!हर वर्ग के दर्शको में गोविंदा के साथ सेल्फी लेने,उनका ऑटोग्राफ व उनसे हाथ मिलाने की होड़ लगी रही!आयोजकों को सिनेप्रेमियों को हटाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी!उसके बाद गोविंदा ने दर्शको को संबोधित करते हूए अपनी एक पर एक प्रसूति से सबको आत्मविभोर कर दिया!आयोजकों के द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम को संपन्न कराया गया!इस दौरान दर्शको के लिए कई लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था की गई थी!भव्य समारोह के दौरान पत्रकारिता क्षेत्र में वेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक न्यूज़ लाइव के मधुबनी ब्यूरो चीफ वरिष्ठ पत्रकार किशोर कुमार को गायक विनय आनंद,गायिका देबी एवं अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने बेस्ट एक्सेलेंस अवार्ड-2022से सम्मानित किया गया!वहीं सम्मानित होने के बाद वरिष्ठ पत्रकार किशोर कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हूए प्रत्येक न्यूज़ लाइव की पूरी टीम का आभार प्रकट किया है!उन्होंने यह पुरस्कार जिलेवासियों के नाम करते हूए कहा की यह पुरस्कार उनके प्रति उनकी शुबकामनाएं का नतीजा है!उन्होंने कहा की डिजिटल के दौर में प्रत्येक न्यूज़ लाइव का इतना बड़ा कार्यक्रम करना,एक ही समारोह में इतने कलाकार को इकठा कर सफलतापूवर्क कार्यक्रम कर लेना काबिलेतारीफ है!उन्होंने कहा की प्र्त्येक न्यूज़ लाइव इसी तरह दिनोंदिन सफलता के नये मुकाम हासिल करें!ईश्वर से कामना करता हूँ!

Leave A Reply

Your email address will not be published.