ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डीबीजी टेक्नोलॉजी द्वारा एकदिवसीय कैंप का आयोजन

मोतिहारी: संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय पूर्वी चंपारण मोतिहारी के सभागार में आज दिनांक 30 मार्च 2022 को डीबीजी टेक्नोलॉजी हरियाणा द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया।
यह जॉब कैंप लोडर/ हेल्पर/ ट्रेनी पीकर/ एमएसजी/ डाटा एंट्री ऑपरेटर /सुपरवाइजर/ सुपरवाइजर बी के 80 पदों के लिए आयोजित किया गया जिसके लिए कंपनी द्वारा योग्यता आठवां ,मेट्रिक, आईटीआई, उत्तीर्ण एवं उम्र सीमा 18 से 30 भारत कंपनी के द्वारा निर्धारित की गई थी।
इस मौके पर डीबीजी टेक्नोलॉजी हरियाणा के प्रतिनिधि सुनील कुमार के द्वारा जॉब से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं कार्य एवं कार्यस्थल के संबंध में अभ्यर्थियों के सभी प्रश्नों का उत्तर दिया गया l श्रम अधीक्षक राकेश रंजन , जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव , सुधीर कुमार सिंह जिला कौशल प्रबंधक, शशि शेखर स्नेही ,राजीव नयन जिला कौशल प प्रबंधक, अतुल कुमार श्रीवास्तव महात्मा गांधी नेशनल फैलो द्वारा संयुक्त रूप से जॉब कैंप का शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर नियोजन कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थेl
राकेश रंजन श्रम अधीक्षक एवं मुकुंद माधव जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा सभी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गयाl तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गयाl इस एक दिवसीय जब कैंप में कुल 59 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमें 40 व्यक्तियों का इंटरव्यू के पश्चात अंतिम रूप से चयन किया गया नौकरी रोजगार के क्षेत्र व्यक्ति एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन करा कर आने वाले समय में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.