ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कोंडागांव में स्कूल का अस्तित्व बचाने साइकिल से रायपुर के लिए निकले छात्र, राज्यपाल से करेंगे मुलाकात

Kondagaon News: कोंडागांव जिले के 12 छात्र राजधानी रायपुर में राज्यपाल अनुसूइया उइके से मुलाकात करने निकले हैं. छात्रों के हिंदी मीडियम स्कूल को बदलकर इंग्लिश मीडियम में कर दिया गया है.

Kondagaon News: कोंडागांव जिले के 12 छात्र अपनी मांगों को लेकर साइकिल से राजधानी रायपुर निकले हैं. सभी छात्रों का रायपुर में राज्यपाल अनुसूइया उइके से मुलाकात करने का इरादा है. छात्रों की शिकायत है कि वर्षों पुराने हिंदी मीडियम स्कूल को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कर दिया गया है और एक ही भवन में 2 शिफ्ट संचालित हो रहा है. इसलिए छात्रों की परेशानी बढ़ गई है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है. राजधानी रायपुर में राज्यपाल को समस्या से अवगत कराएंगे.

स्कूल बंद होने की है चिंता

दरअसल, रायपुर के लिए निकले सभी छात्र शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल केशकाल की कक्षा 12वीं में पढ़ाई करते हैं. छात्रों का कहना है कि साल 1962 से स्कूल संचालित है, लेकिन उसे हाल ही में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम कर अस्तित्व को ही खत्म कर दिया गया है. स्कूली बच्चों का कहना है कि जानकारी मिल रही है कि भविष्य में हिंदी मीडियम स्कूल बंद हो सकता है. छात्रों ने बताया कि विरोध इंग्लिश मीडियम स्कूल होने का नहीं है बल्कि अलग से संचालित करने की मांग है ताकि भविष्य खराब न हो.

पुलिस के साथ हुई बहस

स्कूली छात्र केशकाल से साइकिल पर राजधानी रायपुर के लिए भारत माता की जय-जयकार करते हुए निकल. साइकिल यात्रा के कांकेर पहुंचने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने रोक लिया. छात्रों को आगे जाने से मना कर दिया. मामले की जानकारी मिलने पर ABVP और BJP के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए. कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी देर बहस हुई. बहस के बाद सभी स्कूली छात्रों को रायपुर जाने दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.