ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लालू यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अब 8 अप्रैल को होगी सुनवाई

राँची/पटना: चारा घोटाले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के नहीं आने पर शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो पाई। लालू की याचिका पर अब 8 अप्रैल को सुववाई होगी। लालू की बिगड़ती सेहत को आधार बनाकर जमानत की मांग की गई है। लालू की जमानत का मामला चौथे नंबर पर सूचीबद्ध है।
कोर्ट ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव को पांच साल और 60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। वो पिछले 14 फरवरी से जेल में हैं। इस दौरान उनके हेल्थ को देखते हुए उन्हें पहले रिम्स में फिर बाद में एम्स, दिल्ली रेफर किया गया था।
पिछली सुनवाई को क्या हुआ था
पिछली सुनवाई 11 मार्च के दौरान जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड मंगाने का निर्देश दिया था। साथ ही अदालत ने कहा कि अगर सीबीआई लालू की जमानत याचिका पर जवाब देना चाहती है तो कोर्ट में दाखिल कर सकती है। इससे पहले इस मामले में 4 मार्च को सुनवाई हुई थी। कुछ त्रुटियों के कारण अदालत ने दोबारा याचिका दाखिल करने का आदेश दे दिया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.