ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अब रसोई गैस भी हुई महंगी, PNG की बढ़ी कीमतें आम आदमी की जेब पर डालेंगी असर

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बताया कि पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं.

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच डोमेस्टिक गैस (Domestic Gas) की कीमतों में भी भारी उछाल हुआ है. इस फैसले का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने वाला है और इससे रसोई का बजट प्रभावित हो सकता है.

IGL ने बढ़ाईं कीमतें

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने बताया कि पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं. ये बढ़ी कीमतें आज से यानी 01 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं. इस तेजी के बाद अब दिल्ली NCR में पीएनजी की कीमतें आज से 41.71/SCM हो गई हैं.

CNG के दामों में भी हुई बढ़ोतरी

गौरतलब है कि IGL की ओर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को CNG की कीमतों में भी 80 पैसे प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है. आईजीएल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) में सीएनजी की कीमत 60.01 रुपये से बढ़ाकर 60.81 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है.

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा

आपको बता दें कि 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर (Commercial Cylinder) के दाम शुक्रवार सुबह ही 250 रुपये बढ़ा दिए गए. इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,253 रुपये पर पहुंच गई.

लगातार हो रही बढ़ोतरी

गौरतलब है कि पिछले 11 दिनों में डीजल और पेट्रोल के भाव 6.40 रुपये प्रति लीटर बढ़ चुके हैं. अभी हाल ही में राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में पेट्रोल के रेट ने सैकड़ा पार कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.