ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर में इस जगह न रखें सामान, परिवार की खुशी से खो बैठेंगे हाथ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ वास्तु शास्त्र में मानव के जीवन के साथ-साथ उसके घर से लेकर उससे संबंधित हर चीज़ के बारे में विस्तारपूर्वक वर्णन किया गया है। मुख्य रूप से इसमें स्थान और दिशाओं का महत्व बताया गया है। इसके अनुसार प्रत्येक दिशा की अपनी अलग अहमियत होती। अतः घर में किसी के प्रकार के सामान को रखने के लिए सही दिशा का चयन करना बेहद जरूरी होता है। वास्तु विशषज्ञ बताते हैं कि गलत दिशा में रखा सामान वहां रहने वाले लोगों के जीवन में न केवल वास्तु दोष पैदा करता है बल्कि समस्याएं भी पैद कर देता है। इतना ही नहीं ऐसे में सबसे ज्यादा धनहानि के होने का डर होता है, जिससे जीवन में दरिद्रता छा जाती है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं कि घर की एक ऐसी ही दिशा के बारे में जहां कुछ वस्तुएं रखने से घर में रहने वालों लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

बता दें हम बात करने जा रहे हैं दक्षिण दिशा की, जिसे धार्मि, ज्योतिष व वास्तु की दृष्टि में पितरों की दिशा व स्थान माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में गलत सामन रखने से पितृदोष लगता है। अतः पितरों के रुष्ट हो जाने पर घर की सुख-समृद्धि, आर्थिक स्थिति, सम्मान, व तरक्की सभी में कमी आने लगती है। इसलिए यहां कोई भी सामान रखनें से पहले वास्तु के नियमों को जान लेना चाहिए।

तो आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में क्या नहीं होना चाहिए-
वास्तु शास्त्री बताते हैं कि जब भी घर का निर्माण करवाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि घर की दक्षिण दिशा में किचन न बनाएं। इसके अलावा इस दिशा में स्टोर रूम का होना भी अशुभ माना जाता है। कहा जाता है इससे घर की तरक्की में रुकावट आती है।

आज कल लोग अपने घर में जिस तरह से घर के सदस्यों के अलग-अलग कमरों का निर्माण करवाते हैं, ठीक उसी तरह घर का कुछ हिस्सा भगवान को समर्पित करते हैं, अर्थात घर में छोटे से मंदिर या पूजा घर बनाते हैं। ताकि घर-परिवार पर भगवा की कृपा बनी रहे। परंतु इस दौरान लोग ये भूल जाते हैं कि इसे बनाते समय दिशाओं का ध्यान रखना भी आवश्यक होता है। वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि घर का पूजा घर घर की दक्षिण दिशा में नहीं होना चाहिए। ऐसा कहा जाता है इस दिशा में बैठकर की गई पूजा का कोई फल प्राप्त नहीं होता।

घर की दक्षिण दिशा में जूते-चप्पल रखना भी अच्छा नहीं माना जाता, ऐसा कहा जाता है इससे पितृ नाराज़ होते हैं। इसलिए इस जगह ऐसा कोई भी सामान नहीं रखना चाहिए। इसकेअतिरिक्त इस दिशा में किसी प्रकार का भारी सामान नहीं रखना चाहिए, इससे घर के सदस्यों पर नकारात्मकता ऊर्जा हावी होती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.