ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में प्रापर्टी खरीदना हुआ महंगा

चुनींदा स्थानों पर 20 फीसदी तक बढ़ी गाइडलाइन

भोपाल । भोपाल, इंदौर सहित अन्य शहरी क्षेत्रों के चुनिंदा स्थानों पर शुक्रवार से भूखंड व मकान की रजिस्ट्री कराना महंगा हो गया है। सरकार ने प्रदेश की एक लाख 18 हजार लोकेशन में से छह से सात हजार जगहों पर पांच से 20 प्रतिशत कलेक्टर गाइड लाइन में वृद्धि को लागू करने का निर्णय किया है। यह दर जिला मूल्यांकन समिति ने प्रस्तावित की थीं, जिन्हें केंद्रीय मूल्यांकन समिति के अनुमोदन के बाद प्रभावी किया गया है।महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक कार्यालय ने एक अप्रैल से लागू होने वाली कलेक्टर गाइड लाइन के संबंध में कलेक्टरों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए। महानिरीक्षक पंजीयन एम सेलवेन्द्रन ने बताया कि कहीं पर भी अप्रत्याशित वृद्धि नहीं की गई है। सिर्फ उन्हीं स्थानों पर गाइडलाइन बढ़ी हैं, जहां रजिस्ट्री गाइडलाइन से अधिक दर पर हो रही थीं। वृद्धि जिला स्तर से पांच से लेकर 20 प्रतिशत प्रस्तावित की गई थीं। इंदौर और भोपाल में ऐसी जगह अधिक हैं। कई जगहों पर दर यथावत रखी गई हैं। शहर में 4 हजार 113 लोकेशन हैं। इनमें से 500 लोकेशन पर गाइडलाइन बढ़ाने की मुहर लगी है। मेंडोरा-मेंडोरी, बरखेड़ा नाथू, बरखेड़ा सालम, होशंगाबाद रोड, बावडिय़ाकलां, लांबाखेड़ा, कल्पना नगर, जहांगीराबाद समेत कोलार की कॉलोनियों में अब नई गाइडलाइन के हिसाब से ही प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होगी।

ऐसे चुकाने होंगे ज्यादा रेट
बावडिय़ाकलां के डीके कॉटेज में जमीन का भाव 22 हजार 400 वर्ग मीटर था। यह रेट 20 प्रतिशत बढ़ाया गया है। पहले 1000 वर्ग फीट के प्लॉट पर स्टॉम्प एवं अन्य ड्यूटी पर करीब पौने 3 लाख रुपए देने होते थे, जो रेट बढऩे के बाद अब करीब 3 लाख 40 हजार रुपए देने होंगे। करीब 65 हजार रुपए ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं कल्पना नगर, सनराइस ईदगाह हिल्स, कमला नगर, एकता सिटी लांबाखेड़ा, पूजा कॉलोनी आदि में 10 प्रतिशत तक तो मेंडोरी, बोर्ड ऑफिस कीलनदेव, ई-1 से ई-5 (मुख्य मार्ग छोड़), सागर ग्रीन हिल्स, दानिश कुंज, नादिर कॉलोनी आदि में 15 प्रतिशत और कोरल वुड (रोड से हटकर), डीके 24 कैरेट, डीके कॉटेज बावडिय़ाकलां, फॉरच्यून सिग्नेचर, मैपल हाईट्स, मिसरोद फेस-2 आवासीय, जहांगीराबाद गलियों में आदि में 20 प्रजिशत तक रेट बढ़ाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.