आठ साल बाद भारत और नेपाल के बीच बंद पड़ी रेल सेवा शुरू, नेपाल और भारत के प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
8 वर्षों के बाद जाकर अब भारत और नेपाल के बीच बंद पड़ी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। आज शनिवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा दिल्ली के हैदराबाद हाउस से इसका दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन करेंगे। पहली जोड़ी ट्रेन दिन के 12:30 बजे जयनगर से नेपाल के जनकपुर के बीच चलेगी। हालांकि यात्रियों को तीन मार्च से सुविधा मिलेगी।
परिचालन को लेकर जयनगर के नेपाली रेलवे स्टेशन परिसर के साथ-साथ आसपास भी रंग रोगन का कार्य किया जा चुका हैं। स्टेशन, ट्रेन के अलावा पायलट इंजन को फूलों से सजाया गया है। वहीं स्टेशन परिसर पर रेलवे पुलिस फोर्स और एसएसबी की तैनाती की गई है। कुछ दिन पहले ही डीआरएम ने स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक, प्लेटफॉर्म और परिसर के आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया था। दो अप्रैल को ट्रेन परिचालन को लेकर दोनों देश के पीएम के द्वारा ट्रेन परिचालन का उद्घाटन रिमोट द्वारा दिल्ली से होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिमोट से दोनों देशों के बीच इस ट्रेन सेवा का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से उद्घाटन के सजीव प्रसारण की भी व्यवस्था की गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.