ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ममता बनर्जी विरोध झेलने से बौखला गई हैं, आपातकाल की याद दिलाता है आज का बंगाल: सुवेंदु अधिकारी

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। विधानसभा से उनके और भाजपा के चार अन्य विधायकों के निलंबन को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में ‘आपातकाल जैसा माहौल’ है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डरी हुई हैं, क्योंकि वह पहली बार लगातार विरोध का सामना कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। विधानसभा से उनके और भाजपा के चार अन्य विधायकों के निलंबन को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में ‘आपातकाल जैसा माहौल’ है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी डरी हुई हैं, क्योंकि वह पहली बार लगातार विरोध का सामना कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। इसके बाद विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी सहित 5 भाजपा विधायकों को विधानसभा से निलंबित कर दिया गया। अध्यक्ष ने अधिकारी के अलावा भाजपा विधायक दीपक बर्मन, शंकर घोष, मनोज तिग्गा और नरहरि महतो को 2022 के आगामी सभी सत्रों के लिए निलंबित कर दिया है। मालूम हो कि बीरभू जिले के बोगटुई गांव में अज्ञात लोगों ने 21 मार्च को 10 घरों में आग लगा दी थी, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई थी। विपक्ष ने इस हिंसक वारदात के पीछे टीएमसी नेताओं का हाथ होने का आरोप लगाया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.