ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जिलाधिकारी ने किया नीरा बिक्री केंद्र का उद्घाटन, अधिकारियों के साथ आम लोगों ने भी लिया इसका स्वाद

ज़िला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा जिला समाहरणालय के निकट नीरा बिक्री केंद्र का उद्घटान किया गया।
वहाँ उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने खजूर के पेड़ से प्राप्त मीठे नीरा का स्वाद लिया। आम लोगों ने भी नीरा खूब पसंद किया।

जिला पदाधिकारी ने नीरा उत्पादन के लाभ के विषय मे बताया। उन्होंने कहा कि नीरा एक प्राकृतिक पेय है। इसे सभी को पीना चाहिए। जिला पदाधिकारी ने नीरा बिक्री केंद्र आरंभ काटने वाले टैपर से बात की एवं
नीरा उत्पादन से लेकर बिक्री तक कैसे कोल्ड स्टोरेज चेन मेंटेन किया जाता है, इसकी जानकारी ली।

जीविकोपार्जन विशेषज्ञ अस्वनी कुमार ने बताया गया कि गया में 32 नीरा उत्पादन एवं बिक्री केंद्र खोले जा चुके हैं। इस वर्ष अब तक 23000 लीटर से अधिक नीरा उत्पादन कर बेचा गया है।

जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश सासमाल ने बताया कि उत्पादक समूहों के मध्यम से नीरा उत्पादन एवं बिक्री करने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

गया में 89 उत्पादक समूह का निर्माण किया गया है जिनके द्वारा नीरा।उत्पादन का कार्य किया जा रहा है।

नीरा उत्पादन में शीत भंडारण बेहद जरुरी होता है ताकि इसे खमीरीकरण द्वारा ताड़ी बनाने से रोका जा सके। सही प्रशिक्षण एवं शीत भण्डानरण की विधि अपनाकर दुकानों के माध्यम से नीरा उत्पाद को लोगों के उपलब्ध करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस उदघाटन कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, गया एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों सहित जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक, प्रखंड परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार, सामुदायिक समन्वयक सुधा, जीविकोपार्जन विशेषज्ञ संतोष कुमार एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.