ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रुकने का नाम नहीं ले रही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत, 13 दिन में 8 रुपये/लीटर इजाफा

कुछ महीनों की राहत के बाद पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतें फिर आसमान छूने लगी हैं. रविवार को राज्य संचालित ईंधन कंपनियों ने कीमत 80 पैसा/लीटर बढ़ा दी है. ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.41 रुपये का हो गया है, वहीं डीजल के दाम 94.67 रुपये प्रति/लीटर तक पहुंच गए हैं.

नई दिल्लीः देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर लगातार बढ़ने लगी हैं. 13 दिनों में ये ग्यारहवीं बार है जब राज्य संचालित ईंधन कंपनियों ने पेट्रील-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है. रविवार सुबह ईंधन के दाम 80 पैसा/लीटर बढ़ाए गए हैं जिसके बाद राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.41 रुपये का हो गया है, वहीं डीजल के दाम 94.67 रुपये प्रति/लीटर तक पहुंच गए हैं. बता दें कि 22 मार्च से अबतक पेट्रोल की कीमतों में 8 रुपये की बढ़ोतरी की जा चुकी है. मुंबई की बात करें तो यहां 84 पैसा बढ़कर पेट्रोल का दाम 118.41 रुपये/लीटर हो गया है, वहीं डीजल की कीमत 85 पैसा बढ़कर 102.64 रुपये/लीटर हो गई है.

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के क्या दाम हैं इसकी जानकारी आप एक SMS के जरिए भी पा सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil Corporation Limited – IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. कोड आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिलेगा.

CNG के दामों में भी बढ़ोतरी

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार शाम ही IGL ने ऐलान किया है कि घरेलू गैल यानी PNG के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. IGL ने बताया कि पाइप से रसोई तक पहुंचने वाले PNG की कीमतें 5.85 रुपये प्रति एससीएम बढ़ाई गई हैं. ये बढ़ी कीमतें 1 अप्रैल 2022 से लागू हो गई हैं. इस तेजी के बाद अब दिल्ली NCR में पीएनजी की कीमतें 41.71/SCM हो गई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.