ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

वेब सीरीज ‘स्टारडस्ट’ में अभिनेत्री वामीका गब्बी का दिखेगा अदाकारी कौशल 

मुंबई । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली सीरीज ने नवोदित कलाकारों को काफी मदद मिली है। अभिनेत्री वामिका गब्बी भी ऐसी नवोदित अदाकारा है जो विक्रमादित्य मोटवानी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज ‘स्टारडस्ट’ में दिखाई देंगी। उन्होंने साझा किया कि यह सीरीज उनके लिए एक सीखने की अवस्था थी। इस सीरीज में उन्होंने अलग कार्यशैली में काम किया है। फिल्म में काम करने के बारे में बात करते हुए वामिका ने कहा कि कला स्पष्ट रूप से एक कलाकार के लिए बहुत कुछ जोड़ती है। यह फिल्म मेरे लिए वास्तव में एक अच्छा सीखने का अनुभव था। उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के रूप में, मैंने कभी इस तरह काम नहीं किया है। लेकिन फिर, मैंने वह दृश्य संदर्भ देखा जो विक्रम सर ने दिखाया था, यह सुंदर था। यह मेरे लिए सीखने का बहुत अच्छा अनुभव था। काम के दौरान वामीका ने सेट पर कुछ बहुत अच्छे दोस्त भी बनाए हैं। फिल्म की पूरी कास्ट के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में उन्होंने कहा कि हम सभी ने फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत अच्छा अनुभव किया। अपार, सिद्धांत और मैंने व्यावहारिक रूप से सेट पर एक छोटा सा गैंग बना लिया था, और हमने शूटिंग पर सबसे अच्छा समय बिताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.