ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सॉफ्ट हिन्दुत्व की छवि बनाने में जुटे कमलनाथ

भोपाल  । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सॉफ्ट हिन्दुत्व की छवि बनाने में जुटे हुए हैं। इसके लिए उन्होंने रविवार को जहां देश के प्रसिद्ध सलकनपुर स्थित मां विजयासन मंदिर में पूजा-अर्चना की, वहीं 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन कांग्रेस कार्यकर्ता राम कथा वाचन करेगी। फिर 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करेगी। कांग्रेस संगठन ने इसके लिए बकायदा आदेश जारी किया।रविवार को खुद पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव के साथ प्रसिद्ध सलकनपुर स्थित मां विजयासन मंदिर में पूजा करने पहुंचेे। कमलनाथ ने सिद्ध विजयासन मन्दिर में पूजा कर प्रदेश की जनता की ख़ुशहाली, उन्नति व उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। वहीं कांग्रेस रामनवमी से भगवान राम और भगवान हनुमान की भक्ति में लीन रहेगी। अगले कुछ दिनों में पीसीसी चीफ से लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता राम और हनुमान की भक्ति करते हुए नजर आएंगे।

रामनवमी को राम कथा का वाचन
मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने पत्र जारी कर पार्टी पदाधिकारियों को धार्मिक आयोजन करने का निर्देश दिया है।  इसके तहत 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन कांग्रेस कार्यकर्ता राम कथा का वाचन करेगी। वहीं 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। कमलनाथ छिंदवाड़ा में हनुमान जयंती पर विशेष पूजा अर्चना करेंगे।

कमलनाथ छिंदवाड़ा में हनुमान जयंती पर करेंगे विशेष पूजा अर्चना
मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने सभी जिलाध्यक्षों, जिला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधानसभा व लोकसभा प्रत्याशियों, जिला प्रभारियों, मोर्चा, संगठन और विभाग प्रमुखों को पत्र लिखा है। रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा-अर्चना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता राम कथा सुनाएंगे वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शुभकामना संदेश जारी करेंगे। 16 अप्रैल को हनुमान जयंती के दिन कमलनाथ छिंदवाड़ा में हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने भोपाल के मिंटो हॉल में महात्मा गांधी की जयंती पर पंडित विजय शंकर मेहता की अगुआई में सवा करोड़ हनुमान चालीसा का जाप कराया था। कमलनाथ कई बार कह चुके हैं कि मेरे जीवन में हनुमानजी की विशेष कृपा रही है, मुझे गर्व है कि मैं हनुमान भक्त हूं और गांधीजी मेरे आदर्श हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.