ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में MLC उम्मीदवार रईस खान के काफिले पर एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग

बिहार में सोमवार को स्‍थानीय प्राधिकार के विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनावके लिए मतदान हुआ। इसके बाद देर रात सिवान के एमएलसी के निर्दलीय उम्मीदवार रईस खान पर एके 47 से अंधाघुंध फायरिंग की गई। इस जानलेवा हमले में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई तो चार अन्‍य घायल हो गए। इनमें दो रइस खान के समर्थक शामिल हैं। हमले में रइस खान बाल-बाल बच गए।

महुअल गांव में सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों की फायरिंग में गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिसवन गांव निवासी विनोद कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना में तैयब अली उर्फ बबलू खान और फूलन के घायल होने की सूचना है। इसमें बबलू की स्थिति नाजुक बनी हुई है। अन्‍य घायलों के भी निजी अस्‍पतालों में भर्ती होने की बात कही जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार सिन्हा सूफिया नर्सिंग होम पहुंचे और घायलों से मिल कर घटना की जानकारी लेने का प्रयास किया। एसपी ने बताया कि मामले की तहकीकात कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह सिसवन के महाराणा चौक को जाम कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.