ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

किम जोंग उन की बहन ने दक्षिण कोरिया को दी धमकी

उत्तर कोरियाई तानाशाह की बहन ने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी दी है। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने कहा कि अगर दक्षिण कोरिया “सैन्य टकराव” शुरू करता है, तो उनका देश परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करेगा। किम यो जोंग के हवाले से कहा गया, “अगर दक्षिण कोरिया सैन्य टकराव में शामिल होता है, तो हमारे परमाणु बलों को अनिवार्य रूप से अपना कर्तव्य निभाना होगा।”

यो जोंग वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया सेंट्रल कमेटी विभाग की उप निदेशक हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के खिलाफ हमले के बारे में बोलना दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री की ओर से की गई “एक बहुत बड़ी गलती” थी।  इस साल उत्तर कोरिया द्वारा नए हथियारों के परीक्षण को लेकर प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ा है। खबर है कि हाल ही में चार साल से अधिक समय में उत्तर कोरिया ने पहला अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण किया। जिसके बाद दुनिया के तमाम देशों ने उत्तर कोरिया की आलोचना की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.