ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिलासपुर जू में भैरव बाघ ने चेरी बाघिन पर किया हमला हुई मौत

बिलासपुर। रविवार की रात कानन पेंडारी जू में भैरव बाघ ने चेरी बाघिन के केज में घुसकर हमला कर दिया। आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत हो गई। इसकी जानकारी सुबह जूकीपर को हुई। जब वे केज के पास पहुंचे तो चारों ओर खून फैला हुआ था। उन्होंने अफसरों को इसकी सूचना दी। इसके बाद बाघ को वहां से दूसरे केज में शिफ्ट किया गया। शव के पोस्मार्टम में बाघिन की मौत गले में हमला करने से होने की पुष्टि हुई है।

कानन पेंडारी जू में रहने वाले बाघ भैरव और बाघिन चेरी (उम्र साढ़े 13 साल) को रविवार की रात अलग-अलग केज में ही रखा गया था, लेकिन आधी रात को बाघ भ्ौरव ने केज की जाली तोड़ तोड़कर बाघिन चेरी के केज में प्रवेश कर गया। इस दौरान दोनों आपस में संघर्ष करने लगे। वे एक-दूसरे पर कई बार पंजे से वार किए। आखिरकार भैरव बाघ ने चेरी का गला दबोच लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.