ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

MP में कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा मिशन 2023 विधानसभा चुनाव; महंगाई, बेरोजगारी पर सरकार को घेरने की बनी रणनीति

भोपाल   मध्यप्रदेश में कांग्रेस 2023 का विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ेगी। सोमवार को कमलनाथ के आवास पर हुई बैठक में ये अहम फैसला लिया गया है। जिस पर कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं ने अपनी सहमति जताई है। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी बताया कि इसी तरह की बैठक महीने में दो बार यानी हर 15 दिन के अंतराल से होगी। उन्होंने बताया कि महंगाई और बेरोजगारी जैसे बड़े मुद्दों के साथ जमीनी स्तर पर शिवराज सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी। इसके लिए बड़े स्तर पर आंदोलन किए जाएंगे।

पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, अरुण यादव, अजय सिंह, कांतिलाल भूरिया और दिग्विजय सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व मंत्री तरुण भनोत, प्रियव्रत सिंह, कमलेश्वर पटेल, विजयलक्ष्मी साधौ, लाखन सिंह, जीतू पटवारी, सज्जन सिंह वर्मा, एनपी प्रजापति और हिना कावरे समेत कई नेता भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, महिला अपराध, किसान और बिजली के बिल समेत कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई।

पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने कहा कि मध्यप्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्ज हो गया है। ऐसे हालात में प्रदेश की जनता पर डीजल, पेट्रोल, गैस, बिजली और हर किस्म की महंगाई लादी जा रही है। शिवराज सरकार का चेहरा पूरी तरह जनविरोधी हो गया है। उन्होंने कहा कि बैठक में फैसला किया गया है कि कांग्रेस पार्टी महंगाई, किसान और बेरोजगारी के मुद्दे पर बड़े पैमाने पर जनता को जागरूक करेगी।

बैठक से पहले कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं सभी की अलग-अलग बैठक बुलाता रहता हूं। आज पूर्व मंत्रियों से संवाद है। उनसे सुझाव लूंगा और अपनी बात रखूंगा। कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ने के सवाल पर कमलनाथ का कहना है कि बैठकें तो चलती रहती हैं। कमलनाथ के पास नेता प्रतिपक्ष के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद भी है। वे नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ेंगे या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

बोले- फेसबुक और वॉट्सऐप से बाहर आएं

इससे पहले PCC दफ्तर में हुई बैठक में कमलनाथ ने प्रदेश से युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से कहा कि वे वॉट्सऐप और फेसबुक की राजनीति से बाहर आएं। फेसबुक और वॉट्सऐप की राजनीति से ऊपर उठे इससे कुछ हासिल नहीं होना। उन्होंने जमीन पर आम लोगों की लड़ाई लड़ने को कहा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.