ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहडोल के जयसिंनगर में महुआ बीनने गए पति-पत्नी को हाथियों ने कुचला, मौके पर मौत

शहडोल।   जिले के वन परिक्षेत्र जयसिंहनगर में चितराव गांव के पास जंगल में महुआ बीने गए पति-पत्नी को हाथियों के दल ने कुचल दिया, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। पिछले दो दिनों से यहां नौ हाथियों का दल दिख रहा था। सोमवार की रात में तकरीबन 12 बजे चितराव गांव के आसपास जंगल में हाथियों का दल पहुंच गया। मंगलवार की तकरीबन 5 बजे सुबह चितराव गांव के मोती लाल बसोर व उसकी पत्नी मुलिया बाई महुआ बीन रहे थे। उसी समय हाथियों का दल वहां से निकला और दोनों पति-पत्नी को बुरी तरह कुचल दिया। दोनों की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना के बाद आस पास के इलाके में भय का माहौल बना हुआ था। वन विभाग और पुलिस का अमला हाथियों पर नजर रखे हुए है।

वन परिक्षेत्र अमझोर, जयसिंहनगरऔर सीधी एवं जयसिंह नगर थाना प्रभारी अपने बल के साथ जंगल से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करा रहे हैं और जंगल की तरफ ना जाने की समझाइश दी जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस विभाग के अधिकारी पहुंच गए हैं और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मुख्य वन संरक्षक केपी वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ की तरफ से हाथियों का दल अनूपपुर होते हुए शहडोल के जंगलों में पहुंचा है। यह हाथियों का नया दल है। दल में दो बच्चे भी शामिल हैं, इसलिए हाथी अधिक संवेदनशील दिख रहे हैं। महुआ बीने गए दो लोगों को मंगलवार की सुबह कुचल दिया है दोनों पति पत्नी हैं जिनकी मौत हो गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है विभागीय गाइडलाइन के अनुसार सुरक्षा की पहल हो रही है। मालूम हो कि अनूपपुर जिले में भी एक दल हाथियों का घूम रहा है और दूसरा शहडोल के जंगलों में पहुंच गया है जिससे आसपास के गांव में भय का माहौल बना हुआ है। महुआ का सीजन चल रहा है, इसलिए जंगलों के आसपास बड़ी संख्या में लोग महुआ बीनने जा रहे हैं। यदि हाथियों के दल को कंट्रोल नहीं किया गया तो आगे भी घटनाएं हो सकती हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.