सनी लियोनी साड़ी में बास्केटबॉल खेलती नजर आईं
शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का वह सीन तो आपको जरुर याद होगा, जिसमें काजोल साड़ी पहनकर शाहरुख के साथ बास्केटबॉल खेलती हैं। हाल ही में सनी लियोनी भी कुछ उसी अंदाज में बास्केटबॉल खेलती दिखाई दे रही हैं। सनी लियोनी ने अपने पति डेनियल वेबर के साथ के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें दोनों को बास्केटबॉल खेलते देखा जा सकता है।सोशल मीडिया पर सनी और डेनियल का ये वीडियो देखते ही फैंस को शाहरुख खान और काजोल की फिल्म कुछ-कुछ होता है का सीन याद आ गया। सनी के फैंस दोनों के इस वीडियो को देखकर बहुत खुश हो रहे हैं। वीडियो में सनी को डेनियल से बास्केटबॉल छीनने की कोशिश करते देखा जा सकता है। इस वीडियो में सनी ने लाल रंग की साड़ी पहनी है और वह बहुत फुर्ती से बास्केटबॉल खेलती दिख रही हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.