महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एलांते मॉल के कार्यकारी निदेशक व होटल हयात के CEO अनिल मल्होत्रा गिरफ्तार
महिला का पीछा करने, रास्ता रोकने और छेड़छाड़ के आरोप में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने सोमवार रात एलांते मॉल के कार्यकारी निदेशक और होटल हयात के सीईओ अनिल मल्होत्रा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। अनिल मल्होत्रा मॉल के फूड कोर्ट का रास्ता बंद करने और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे थे। हालांकि गिरफ्तारी के बाद फूड कोर्ट मामले में पुलिस ने उनको जमानत दे दी है।
पुलिस ने बताया की अनिल मल्होत्रा के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि वह एलांते मॉल आती-जाती थी। इस दौरान आरोपी उसका पीछा करता था। यही नहीं उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता था। इससे वह काफी परेशान थी। पुलिस ने अनिल के खिलाफ एक और केस दर्ज कर सोमवार रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल करवाकर उन्हें थाने की हवालात में बंद कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने दो अप्रैल को एलांते के फूड कोर्ट का रास्ता बंद करने और धमकी देने के मामले में अयान फूड के पार्टनर पुनीत गुप्ता की शिकायत पर मॉल प्रबंधन के कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से अभिषेक शर्मा, नितिन, नितिन चतुर्वेदी और वेंकटेश को गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि अनिल मल्होत्रा फरार था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.