ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

राजस्थान में हो रही तुष्टीकरण की राजनीति

 जयपुर  |लोकसभा में सोमवार को करौली हिंसा का मुद्दा गूंजा। शून्य काल के दौरान चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। सांसद जोशी ने सदन में कहा कि हिंदू नव वर्ष पर करौली में शांतिपूर्वक शोभायात्रा निकली जा रही थी। लोग नववर्ष का स्वागत कर रहे थे।इस दौरान उन पर पथराव किया गया, दुकानों में आग लगा दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केवल करौली ही नहीं राजस्थान के अनेक स्थलों पर शांतिपूर्वक निकाले जा रहे जुलुस पर उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया है। सांसद जोशी ने सदन को बताया की आयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा हैं। देश में ही नहीं विदेशों में भी भगवान के मंदिर का निर्माण हो रहा हैं, लेकिन राजस्थान की सरकार तुष्टीकरण कर मंदिरों को निशाना बना रही है। सालासर में रामदरबार की मूर्ति और द्वार को तोड़ा गया है। चित्तौड़गढ़ सहित प्रदेश में कई जगह मंदिरों को निशाना बनाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.