ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पिकनिक मनाने गए चार किशाेर, तीन हिर्री नदी में डूबे, माैत

सिवनी।   सिवनी जिले के बरघाट थाना अंतर्गत जेवनारा के पास हिर्री नदी में सोमवार की शाम 4 बजे पिकनिक मनाने गए 4 में से तीन किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व होमगार्ड के प्रशिक्षित गोताखोरों ने नदी में डूबे तीनों किशोरों के शव को तलाशने की कार्रवाई शुरू की। वहीं ग्रामीणों ने भी नदी में उतरकर पुलिस का सहयोग किया।

नाश्ता लेकर लौटा तो नदी किनारे मिले सिर्फ कपड़ेः

सिवनी निवासी आर्यन पुत्र अमरीश श्रीवास्तव (16), सिवनी गणेश चौक निवासी प्रियांशु गौर पुत्र श्रवण गौर (16), गोपालगंज निवासी अमन पुत्र लेखराम चंद्रवंशी व खर्रापाठ वर्तमान में गोपालगंज निवासी वंश पुत्र नरेंद्र बिसेन (16) सोमवार शाम पिकनिक मनाने (नहाने) के लिए जेवनारा के पास हिर्री नदी गए थे। इस दौरान अमन चंद्रवंशी खाने के लिए नाश्ता लेने के लिए निकल गया था। जब वह कुछ देर बाद वापस नदी के किनारे पहुंचा तो वहां उसके तीनों दोस्त नजर नहीं आए। तलाश करने पर नदी के किनारे उनके कपड़े मिले। इसके बाद उसने आसपास के ग्रामीणों व मोबाइल से स्वजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस तक जानकारी पहुंचने के बाद बरघाट पुलिस मौके पर पहुंची। जेवनारा गांव के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और नदी में डूबे तीनों किशोरों की तलाश शुरू की।

सिवनी से भेजे गए गोताखोरः

काफी तलाश के बाद जब नदी में डूबे किशोरों का पता नहीं चला तो सिवनी से होमगार्ड के प्रशिक्षित तैराक व गोताखोर मौके पर भेजे गए। उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर नदी में डूबे किशोरों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से 50 से 60 फीट दूर शाम 4.30 बजे आर्यन श्रीवास्तव का शव मिला। वही दो घंटे बाद देर शाम 6:30 बजे वंश बिसेन का शव मिला, वहीं नदी में डूबे एक अन्य किशोर प्रियांशु की तलाश जारी रही। शाम 7 बजे प्रियांशु का शव भी नदी से बरामद किया गया।

क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकले थे किशोरः

किशोरों के स्वजन के मुताबिक सभी क्रिकेट खेलने की बात कहकर घर से निकले थे। इस दौरान वे नदी तक कैसे पहुंच गए इस बात को लेकर स्वजन भी हैरान हैं।शहर के कटंगी रोड निवासी अमरीश श्रीवास्तव के इकलौते पुत्र अमन की इस घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों का बुरा हाल है। वहीं वंश व प्रियांशु के स्वजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

आज होगा पीएमः

बरघाट थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा ने बताया है कि नदी में डूबे तीनों किशोरों के शव नदी से बरामद कर लिए गए हैं।मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंपा जाएगा। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

लोगों की लगी भीड़ः

घटना की जानकारी मिलते ही जेवनारा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लाेग नदी के पास पहुंच गए। लगभग 3 हजार से ज्यादा ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई थी। भीड़ को घटना स्थल से दूर करने में पुलिस को मशक्कत करना पड़ी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.