ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चीन में बेकाबू कोरोना, मिले 1 दिन में सबसे ज्यादा मरीज

चीन में कोरोना वायरस का कोहराम मचा रहा है। देश में कोविड-19 के 16 हजार 412 नए मरीज मिले हैं।  विश्व स्वास्थ्य संगठन पहले ही कई देशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है। चीन के 27 से ज्यादा प्रांतों और शहरों में कोविड के नए मरीज मिल रहे हैं। इनमें से अधिकांश कोरोना के तेजी से फैलने वाले ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित हैं। इसके चलते अधिकारियों को क्षेत्रों में कड़ी पाबंदियां लागू करनी पड़ रही हैं।

शंघाई में हालात ज्यादा खराब नजर आ रहे हैं। यहां 2 करोड़ से ज्यादा रहवासियों की कोविड जांच के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। शहर में 28 मार्च को दो चरणों के लॉकडाउन की शुरुात हो गई थी। फिलहाल, अधिकारियों ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि ये पाबंदियां कब हटेंगी। इसके अलावा यहां बगैर लक्षणों वाले मरीज भी चिंता का कारण बने हुए हैं। सोमवार को शहर में 8 हजार 581 एसिम्प्टोमैटिक मामले सामने आए। जबकि, सिम्प्टोमैटिक मामलों की संख्या 425 थी।

पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने सेना, नौसेना और लॉजिस्टिक सपोर्ट से 2000 हजार से ज्यादा कर्मियों को रवाना किया है। शहर में पहले ही 38 हजार स्वास्थ्यकर्मी मौजूद हैं कोविड मरीज से मिले सैंपल में ओमिक्रॉन वेरिएंट का सबटाइप मिला है।  नया आइट्रेशन ओमिक्रॉन की BA.1.1 ब्रांच से विकसित हुआ है और चीन की मौजूदा लहर को बढ़ा रहे किसी अन्य स्ट्रेन से मेल नहीं खाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.