ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल की शुरुआत

भारत सरकार ने मंत्रालय और ब्रॉडकास्टर के बीच पारदर्शिता लाने के लिए न्यूज ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल की शुरुआत की। देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पोर्टल का शुभारंभ करते हुए कहा, ये सेवा पोर्टल काम में पारदर्शिता लाएगा और इससे बेहतर काम भी होगा। आवेदकों को मंत्रालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे। ब्रॉडकास्टरों को जरूरत से ज्यादा मंत्रालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी को दूर करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हमने कुछ ऐसे प्रयास किये कि टेक्नोलॉजी के जरिये सिस्टम को ठीक करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो डिजिटल इंडिया की शुरुआत की वो कोविड में बहुत फायदेमंद साबित हुआ। ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल पारदर्शिता लाएगा और इससे बेहतर काम होगा। अब इस पोर्टल के माध्यम से दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बहुत जल्द इसे नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़ेगा। ताकि किसी को जगह जगह चक्कर न काटना पड़े।

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा “यह पोर्टल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ के मंत्र को साकार करने में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। क्योंकि सरल और उपयोगकर्ता-अनुकूल यह वेब पोर्टल, प्रसारकों को शुरुआत से अंत तक (एंड-टू-एंड) के सभी समाधान केवल एक क्लिक पर प्रदान करता है। यह पोर्टल 900 से अधिक सैटेलाइट टीवी चैनलों, 70 टेलीपोर्ट संचालकों, 1700 मल्टी-सर्विस संचालकों, 350 सामुदायिक रेडियो स्टेशनों (सीआरएस), 380 निजी एफएम चैनलों और अन्य को सीधे फायदा पहुंचाकर कारोबारी माहौल को बढ़ावा देगा और पूरे प्रसारण क्षेत्र को सशक्त बनाएगा।”

 पोर्टल की विशेषताएं

    1- शुरुआत से अंत तक (एंड-टू-एंड) की जांच सुविधा
2- भुगतान प्रणाली के साथ एकीकरण (भारत कोष)
3- ई-ऑफिस और हितधारक मंत्रालयों के साथ एकीकरण
4- विश्लेषण, रिपोर्टिंग और प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस)
5- एकीकृत हेल्पडेस्क, आवेदन पत्र और उसकी अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी
6- पोर्टल से ही पत्र/आदेश डाउनलोड करना और हितधारकों को पूर्व-सूचना देना (एसएमएस/ई-मेल)

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.