ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इटली ने 30 रूसी राजनयिकों को किया निष्कासित

इटली ने सुरक्षा चिंताओं के कारण 30 रूसी राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। इटली ने रूस के राजदूत को यह बताने के लिए तलब किया है कि राजनयिकों को निष्कासित किया जा रहा है। यह जानकारी रूसी सरकारी न्यूज एजेंसी टास ने इटली के विदेश मंत्री लुइगी डि माओ के हवाले से दी है। यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद कई पश्चिमी देशों की सरकारों ने इस तरह के कदम उठाए हैं। इससे पहले पोलैंड ने करीब 45 रूसी राजनयिकों को जासूसी के आरोप में निष्कासित कर दिया था।

लुइगी डि माओ ने एक बयान में कहा है कि यह उपाय अन्य यूरोपीय और अटलांटिक भागीदारों के साथ समझौते में है और हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कारणों के लिए और रूस की ओर से यूक्रेन के खिलाफ अनुचित आक्रामकता के कारण मौजूदा संकट के संदर्भ में आवश्यक है। मामले को लेकर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा है कि रूस उचित प्रतिक्रिया देगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.