ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

NDMC ने लिया यू-टर्न, रमजान में मुस्लिम कर्मचारियों को 2 घंटे की छुट्टी देने का आदेश वापस

मुस्लिम कर्मचारियों (Muslim Employees) को रमजान के पाक महीने में हर रोज 4:30 बजे छुट्टी देने के फैसले को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने वापस ले लिया है.

नई दिल्ली: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने अपने पुराने आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है, जिसमें कहा गया था कि काउंसिल में काम करने वाले सभी मुस्लिम कर्मचारियों (Muslim Employees) को रमजान के पाक महीने में हर रोज 4:30 बजे छुट्टी दे दी जाएगी. बता दें कि रमजान के दौरान फास्ट रखने वाले कर्मचारियों को ये सुविधा दी गई थी ताकि रोजा तोड़ने में उन्हें सहूलियत हो.

विवाद बढ़ने के बाद एनडीएमसी ने फैसला लिया वापस

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने विवाद बढ़ने के साथ ही रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को प्रतिदिन करीब दो घंटे का अल्प अवकाश (Shaort Leave) देने की अनुमति वापस ले ली है. इससे पहले एनडीएमसी की ओर से सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को दो घंटे की छुट्टी देने की बात की गई थी.

एक महीने उपवास रखते हैं मुस्लिम समुदाय के लोग

बता दें कि रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और इस महीने इस्लाम को मानने वाले लोग सुबह से शाम तक रोजा (उपवास) रखते हैं. इस बार रमजान का महीना 3 मई से शुरू हुआ है और 2 मई को खत्म हो रहा है. मुस्लिम समुदाय 29 या 30 दिन रोजा रखते हैं और उसके बाद अपने रमजान का समापन ईद उल फितर का उत्सव मना कर करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.