ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोने में मामूली सुधार, चांदी में गिरावट, जानें- आज क्या हैं 22 कैरेट सोने के रेट?

GOLD RATE TODAY, 6 APRIL 2022: आज सोने के भावों में हल्का सुधार देखा जा रहा है, जबकि चांदी के भावों में नरमी का रुख दिखाई दे रहा है. निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने से सोने को सपोर्ट मिल रहा है, तो ऊपरी स्तरों से बिकवाली की वजह से चांदी में कमजोरी देखी जा रही है.

GOLD RATE TODAY, 6 APRIL 2022: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के भावों (SONE KE BHAV) में मामूली सुधार देखा जा रहा है. वहीं चांदी के भावों में गिरावट देखी जा रही है. निचले स्तरों पर खरीदारी बढ़ने से सोने के भावों को सपोर्ट मिल रहा है, जबकि ऊपरी स्तरों से बिकवाली की वजह से चांदी के भावों में गिरावट देखी जा रही है. एमसीएक्स (MCX) सोना जून वायदा 0.06 फीसदी यानी 33 रुपये की तेजी के साथ 51,404 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ देखा गया है. जबकि एमसीएक्स (MCX) चांदी मई वायदा 0.30 फीसदी यानी 200 रुपये की गिरावट के साथ 65,998 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता हुआ देखा गया है.

बता दें, मंगलवार यानी 5 अप्रैल सोना जून वायदा 51,371 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी मई वायदा 66,198 रुपये पर बंद हुआ था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के दाम

रॉयटर्स के अनुसार, बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की तीखी टिप्पणियों के कारण सोने में ढील दी गई, जिससे डॉलर और ट्रेजरी की याल्ड कई साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई, जिससे सुरक्षित-हेवन धातु की अपील में सेंध लग गई.

नवीनतम धातु रिपोर्ट के अनुसार, हाजिर सोना 0.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,920.87 डॉलर प्रति औंस पर था. इस बीच, अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत गिरकर 1,920.90 डॉलर पर आ गया. इसके अलावा, अन्य धातुओं में हाजिर चांदी 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24.28 डॉलर प्रति औंस हो गई.

जानें- देश के प्रमुख शहरों में कीमतें

देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव निम्न प्रकार बोले जा रहे हैं-

नई दिल्ली में 22 कैरेट सोना 47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 66,300 रुपये प्रति किलो पर हैं. मुंबई में 22 कैरेट सोने के रेट 47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी के रेट 66,300 रुपये प्रति किलो पर हैं. कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 47,800 रुपये और चांदी के रेट 66,300 रुपये प्रति किलो पर हैं. चेन्नई में 22 कैरेट सोने के रेट 48,160 रुपये और चांदी के भाव 71,000 रुपये प्रति किलो पर हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.