ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Union Bank लेकर आई सुपर ऐप Union NXT, लोन लेना होगा आसान, एक ऐप में मिलेगा सारा समाधान

Union Bank Super App: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने डिजिटल बैंकिंग की तरफ एक कदम और बढ़ाते हुए अपना सुपर ऐप Union NXT लॉन्च किया है. इस एक ऐप में कस्टमर्स को बैंकिंग की सभी सर्विसेज मिलती है. इसके साथ ही आप बड़ी आसानी से मुद्रा लोन, एमएसएमई रिन्यूअल, एग्रीकल्चर लोन आदि भी ले सकते हैं.

आसान होगा लोन

यूबीआई के एमडी और सीईओ राजकिरन राय (Rajkiran Rai) ने कहा कि बैंक ने अपने मोबाइल ऐप को पहले से कहीं ज्यादा एडवांस किया है. इस नए ऐप में लोन लेने के लिए डाक्यूमेंटेशन को भी मिनिमाइज किया गया है. आप घर बैठे-बैठे आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से लोन ले सकते हैं.

यूनियन बैंक ने नया सुपर ऐप लॉन्च किया बैंक का ‘डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने पर फोकस’ देखिए बैंक के एमडी और सीईओ राज किरण राय से अनुराग शाह की खास बातचीत @anuragshah_ | @RajKiranRaiG | @UnionBankTweets pic.twitter.com/yIVxphZecR— Zee Business (@ZeeBusiness) April 6, 2022
टेक्नोलॉजी में 1000 करोड़ रुपये का निवेश

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नितेश रंजन ने कहा कि बैंक अगले दो साल में टेक्नोलॉजी में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है. इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा चालू वित्त वर्ष के दौरान होगा.

उन्होंने कहा कि बैंक तेजी से एक ओपेन, मॉड्यूलर, माइक्रोसर्विस आर्किटेक्चर की ओर बढ़ रहा है. इस 1,000 करोड़ रुपये के निवेश का एक बड़ा हिस्सा इस आर्किटेक्चर के निर्माण में लगेगा. इसके साथ ही हम एक डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म का निर्माण करेंगे और इस निवेश का एक बड़ा हिस्सा वहां जाएगा.

यूनियन संभव का शुभारंभ

बैंक ने अपने सुपर ऐप Union NXT के साथ ही ‘Union SAMBHAV- World of Opportunities’ को भी लॉन्च किया, जो कि बैंक का एक फ्यूचर डिजिटल-रेडी ट्रांसफॉरमेशन प्रोजक्ट है.

ये नए प्रोडक्ट भी हुए लॉन्च

बैंक ने पांच नए डिजिटल लेंडिंग प्रोडक्ट भी लॉन्च किया है- प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन (PAPL), यूनियन कैश (पेंशनर लोन), शिशु मुद्रा लोन, एमएसएमई लोन-ऑटो रिन्यूअल और केसीसी लोन ऑटो रिन्यूअल.

रंजन ने कहा कि बैंक का उद्देश्य डिजिटल चैनलों से आने वाले अपने कारोबार को 2025 तक 50 फीसदी तक पहुंचाने का है. उन्होंने बताया कि अभी बैंक के सावधि जमा (FD) खातों में से लगभग 15 फीसदी मोबाइल चैनलों से आ रहा है. उन्हें उम्मीद है कि इसके बाद 60-70 फीसदी FD मोबाइल से ही खोले जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.