ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हरियाणा के पानीपत में 5 फीट की सुरंग बनाकर शोरूम में घुसा चोर

हरियाणा के पानीपत में छोटू राम चौक स्थित मोबाइल दुकान से चोरों ने सोमवार की रात 50 लाख रुपये के मोबाइल व 50 हजार रुपये कैश चोरी कर लिया। चोरों ने नाले से दुकान तक पांच फीट लंबी व तीन फीट गहरी सुरंग खोदकर दुकान में घुसपैठ की। एक चोर दुकान के अंदर आया था दूसरा बाहर पहरे पर खड़ा रहा। चोरों ने पूरी वारदात को महज 22 मिनट में अंजाम दिया। चोरों की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकानदार की शिकायत पर मौके पर पहुंची किला थाना पुलिस व एफएसएल की टीम ने घटनास्थल की जांच की।

सोमवार रात नौ बजे वो दुकान बंद करके घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पर आकर देखा तो लगभग सभी मोबाइल चोरी थे। दुकान की दीवार के नीचे एक सुरंग बनी थी। सुरंग को नाले से खोदकर दुकान के अंदर निकाला गया था। उसने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक युवक मंगलवार सुबह 3:18 बजे दुकान में घुसा था। चोर ने अंदर घुसकर गमछे से अपना मुंह बांधा फिर दुकान से मोबाइल चोरी किए। चोर दुकान से बिल बुक व रजिस्टर भी चोरी कर ले गए। चोरों ने दुकान से 50 लाख के 80 मोबाइल व गल्ले से 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। उन्हें शक है कि एक चोर दुकान के बाहर भी खड़ा था। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.